Posts

Showing posts from February, 2019

Women ≠ Muse

Image
प्राचीन ग्रीस के कालखंड में   देवराज ज़्यूस की नौ पुत्रियों ने चित्रकारों को अपनी सुंदरता से प्रेरित किया , तब से लेकर अभी तक कुछ भी नहीं बदला। चित्रकारों को प्रेरणा की ज़रूरत हमेशा से रही है।   कला के इतिहास के पन्नो का जब भी संस्मरण किया जाता है , प्रबोधन काल से लेकर प्रभाववाद में ख़ास तौर पर सुन्दर स्त्रियों के चित्र दिखाई पड़ते है।   इन्हे अंग्रेजी में म्यूज़ कहा जाता है , जिन्हे हम वाग्देवता के नाम से जानते है।   मगर क्या इस परिस्थिति का विपरीत स्वरुप देखने को मिलता है ? प्रबोधन काल से स्त्रियां पुरुषप्रधान कला जगत में अपना लोहा मनवाने के लिए संघर्ष करती आई है।   संघर्ष के बावजूद इन महिलाओं ने अप्रतिम कलाकृतियां साकार कर दिखाई है।   हलाकि उन चित्रों में पुरुषों का चित्रण पाना दुर्लभ है।   विश्व के सभी प्रमुख कला संग्रहालयों में स्त्रियों के नग्नचित्र लाखों की संख्या में पाए जाते है।   इसके बावजूद   प्रबोध...